बेबीमून शब्द इनदिनों खूब चलन में है। आपने अक्सर सुना होगा कि बच्चे के जन्म से पहले कपल्स बेबीमून पर जा रहे हैं। या फिर बेबीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि बेबीमून आखिर होता क्या है।
बेबीमून
'बेबीमून' में पति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करता है। इसके लिए दोनों ही अपनी पसंदीदा जगह का चुनाव करते हैं, वहां जाकर एक दूसरे के साथ खूबसूरत वक्त बिताते हैं। बेबीमून में जाने से पहले कपल्स बाकायदा पूरी प्लानिंग करते हैं कि उन्हें किस जगह और किस वातावरण में टाइम स्पेंड करना है। कपल्स को सही वक्त पर बेबीमून पर जाना चाहिेए।
बेबीमून पर ही कपल्स होने वाले बच्चे के भविष्य के बारे में बातचीत करते हैं और आने वाली जिम्मेदारियों के बारे में प्लानिंग करते हैं। आप समुद्र किनारे किसी होटल, हिल स्टेशन और अपने पसंदीदा शहर, कहीं भी बेबीमून मना सकते हैं। बस इसके लिए कपल्स की आपसी रजामंदी होना जरूरी है।
बेबीमून शब्द सबसे पहले नब्बे के दशक में सामने आया। उस वक्त बच्चे के जन्म के बाद मां-बाप जो वक्त एक साथ बिताते थे। उसे बेबीमून कहा जाता था। इसके लिए वे बाकायदा प्लानिंग करते थे और अपनी पसंदीदा जगह पर न्यू-बॉर्न बेबी के साथ कपल्स वक्त बिताते थे।
इसके बाद 2006 के बाद बेबीमून का स्वरूप बदला। अब कपल्स बेबी के होने से पहले जो छुट्टियां साथ बिताने लगे उसे बेबीमून कहा जाने लगा। इस वक्त यह खूब प्रचलन में है। मां-बाप बनने वाले कपल्स बच्चे के जन्म से पहले कुछ दिन साथ बिताते हैं। इन दिनों में वो अपनी पसंदीदा जगह की ट्रैवलिंग करते हैं। बच्चे के लिए प्लानिंग करते हैं। इसके अलावा, आने वाली जिम्मेदारियों के ऊपर बातचीत करते हैं।
बेबीमून के लिए परफेक्ट टाइमिंग 18 से लेकर 24 वें सप्ताह के बीच मानी जाती है। इसके अलावा आप गर्भावस्था के मिड पीरियड में भी बेबीमून पर जा सकते हैं। बेबीमून को लेकर अलग-अलग राय है कई लोग कहते हैं कि 14 से लेकर 28वें सप्ताह के बीच बेबीमून पर जाना उपयुक्त रहता है।
बेबीमून पर जाते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस एयरलाइन में आप जा रहे हैं कहीं उसमें डिलीवरी के कुछ सप्ताह पहले प्लाइनिं प्रतिबंधित न हो। कई ऐसी एयरलाइन हैं जो डिलीवरी के कुछ हफ्ते पहले फ्लाइनिंग नहीं करने देती हैं। बुकिंग से पहले इस बात को चेक कर लें, ताकि आपका टिकट बर्बाद न जाए।
डेस्टिनेशन का चुनाव
बेबीमून पर जाने से पहले डेस्टिनेशन तय कर लें। ध्यान रहे कि डेस्टिनेशन पति-पत्नी दोनों की रजामंदी का होना चाहिए। अगर आप पहले से ही तय डेस्टिनेशन पर बेबीमून मनाने जाएंगे तो खूब मस्ती भी कर पाएंगे और बिना किसी परेशानी और आपसी मनमुटाव के रिलेक्स भी करेंगे।


Post A Comment:
0 comments: