बाल गिरना तो एक आम समस्या है। आजकल युवावस्था में ही लोगों के बाल गिरने लगे हैं। बालों का गिरना  किसी के लिए भी तनाव और चिंता का कारण होता है। बालों के समय से पहले गिरने की समस्या यदि आनुवंशिक हो तो उसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है। 

इस समस्या से परेशान पुरुषों में बाल गिरने की समस्या किशोरावस्था से ही हो सकती है, जबकि महिलाओं में इस प्रकार बाल गिरने की समस्या 30 की उम्र के बाद उत्पन्न होती है। इसके अलावा, खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण, दवाई के रिएक्शन व कई अन्य कारणों की वजह से कम उम्र में गंजेपन की समस्या हो सकती है। यदि आप भी कम उम्र में गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं गंजापन दूर करने के कुछ  घरेलू उपाय....
 - जटामांसी को नारियल तेल में उबाल लें। इस तेल को ठंडा करके किसी बोतल में भरकर रख लें। रोजाना रात को सोने से पहले इसकी मालिश करें। बालों का असमय सफेद होना और गिरना बंद हो जाता है।
-  नमक का अधिक सेवन करने से भी गंजापन आ जाता है। नमक और काली मिर्च एक-एक चम्मच और नारियल का तेल पांच चम्मच मिलाकर गंजेपन वाले स्थान पर लगाने से बाल फिर आ जाते हैं।
- हल्के गर्म जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से बाल धोएं। कुछ दिनों बाद बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।
 -  आंवले के चूर्ण को दही में मिला लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। लगातार सप्ताह में दो बार यह नुस्खा अपनाने से बाल गिरना कम हो जाते हैं।

- कलौंजी को पीसकर पानी में मिलाएं और इस पानी से बाल धोएं। माना जाता है कि कलौंजी के पानी से बाल घने होते हैं।
- दो लीटर पानी में थोड़ा आंवले का चूर्ण और नीम की पत्तियां डालकर पानी को उबाल कर आधा कर लें। इस पानी से सप्ताह में कम से कम एक बार बाल धोएं। बाल गिरना बंद हो जाएंगे।
- यदि आप नशीले पदार्थों का सेवन या धूम्रपान करते हैं तो बंद कर दें। बाल गिरना जल्द ही कम हो जाएंगे। अधिक से अधिक पानी पिएं। चाय- कॉफी का सेवन कम कर दें।

- सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर गर्म करें। ठंडा करके बालों में लगाएं। रोजाना इसे लगाने से बालों का गिरना रुक जाता है।

- मेथी के बीजों का उपयोग करें- 
रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें और सुबह इन्हें पीसकर बालों पर लेप करें। एक घंटे बाद बाल धो लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में नए बाल आने लगेंगे।

- नारियल के तेल में कपूर मिलाएं। बाल धोने से एक घंटा पहले इस तेल को अच्छी तरह बालों में लगाएं। बाल गिरना बंद हो जाएंगे।
 - एक-चौथाई कप प्याज के रस में थोड़ा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी।
- एक प्याज काटकर रम से भरे एक गिलास में डाल दें। इसे रात भर रखा रहने दें। दूसरे दिन रम को छान लें। प्याज के टुकड़े अलग हो जाएंगे। इस रम से बालों की मसाज करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं।
- एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगा लें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से बाल धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।
- अमरबेल को पानी में उबालें। इस पानी से बाल धोने से बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाती है।

- शिकाकाई के बीजों को थोड़ा पानी डालकर पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रातभर रखा रहने दें। सुबह इस पेस्ट को बालों में लगा लें। आधे घंटे बाद बाल धो लें। यह नेचुरल शैम्पू का काम करता है। इसके इस्तेमाल से बाल गिरने की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही, बाल स्वस्थ और चमकदार हो जाते हैं।

- अमरबेल को पीसकर उसका रस निकाल लें। इस रस को तिल के तेल में डालकर उबालें। तेल को तब तक उबाले जब तक कि पूरा रस तेल में अच्छे से मिल न हो जाए। रोज रात को सोने से पहले इस तेल से बालों की जड़ों में मसाज करें। इससे गंजापन दूर होता है और बाल सिल्की और शाइनी हो जाते हैं।
 - मेथी की सब्जी का ज्यादा सेवन बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। - मेथी दानों को रात को पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद सिर धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से बाल गिरने की समस्या दूर हो जाती है।
- गेंदे के फूलों को पीसकर उनका रस निकाल लेंं। इनके रस को नारियल तेल में डालकर उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक कि तेल में रस पूरी तरह मिश्रित न हो जाए। इसके बाद तेल को ठंडा करके किसी बोतल में भर लें। इस तेल को लगाने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं।
- जैतून के तेल को हल्का गर्म कर लें। इस तेल में बहेड़ा का चूर्ण मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। बाल घने होने लगेंगे।

 - गुड़हल के फूलों का रस निकाल लें। इससे बालों की मसाज करें। एक घंटे बाद सिर धो लें। बाल काले, घने और मजबूत हो जाएंगे।
Megasearch

Megasearch

Megasearch: News updates, Shopping, Technology Updates, Offer & deals from many websites, Health & Wellness tips, Personal & Beauty care tips, Education related information, Information bank, Entertainment, Hot tips regarding many fields,Tour & Travel tips, Home Care tips, Real Estate information, Lifestyle Updates and many more....

Post A Comment:

0 comments: